बाड़मेर: लोकसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर में गुरुवार को पहला नामांकन दाखिल किया गया
Barmer, Barmer | Mar 28, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर में गुरुवार को पहला नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया। कैलाश चौधरी के साथ में बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी सहित कई विधायक मौजूद रहे। कैलाश चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन को अपना नामांकन पत्र सौंपा।