बाड़मेर: लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस जाब्ता किया गया तैनात
Barmer, Barmer | Mar 28, 2024 बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में आज से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी आज नामांकन दाखिल करेंगे। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर और कलेक्ट्रेट में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं की जांच की है।