बाड़मेर: नेहरू नगर के ओवरब्रिज पर कार और टेंपो के बीच में भिड़ंत, नहीं हुई कोई जनहानि
Barmer, Barmer | Mar 28, 2024 बाड़मेर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर कार और टेंपो के बीच में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार और टेंपो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों का कहना है कि कार और टेंपो दोनों ही तेज स्पीड में थी।