बाड़मेर: शहर के जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के नीचे से ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने एक युवक का किया अपहरण
Barmer, Barmer | Mar 28, 2024 शहर के जिला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज के नीचे से गुरुवार को ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। इस दौरान वहां पर खड़े किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अभी सामने आया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है।