इटाढ़ी: विशेष छापेमारी अभियान में 19 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹2,59,500 का जुर्माना वसूला गया
Itarhi, Buxar | Apr 21, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई।पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 4, अपहरण कांड में 1, शराब के सेवन में 12, वारंट में 2 अभियुक्त को जेल भेजा।