पेटलावद: पेटलावद में धूमधाम से मनाया गया गाय गोहरी पर्व, मन्नत मांगने वालों ने उतारी अपनी मन्नत
आज दिनांक 2 नवंबर को शाम 6 बजे पेटलावद में प्रतिवर्ष अनुसार गाय गोहरी पर्व का आयोजन किया गया। जहां पेटलावद सहीत क्षेत्र से हजारों लोग जुटे। गाय गोहरी पर्व पर मन्नत धारीयो ने अपनी मन्नत पूरा होने पर मन्नत उतारी। इस दौरान मन्नत धारीयो के ऊपर से गायों का झुंड गुजरा। जिसे देखने हजारों की संख्या में क्षेत्र से लोग पहुंचे थे।