पेटलावद: बमानिया में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 से ज़्यादा लोग घायल
बमानिया में दो पक्षों के बीच पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है जिसमें 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें घायल व्यक्तियों के परिजनों के द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सभी घायलों का उपचार पेटलावद सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।