पेटलावद: पेटलावद में थांदला रोड पर ऑटो गैरेज में लगी आग; गैरेज में खड़े कई 4 पहिया वाहन जले, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
शुक्रवार रात करीब 9 बजे पेटलावद शहर के थांदला रोड पर मेकेनिक देवाचंद चौहान के ऑटो गैरेज में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ऑटो गैरेज में कई चार पहिया वाहन मौजूद थे जो की आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल चुके हैं।फिलहाल आगजनी की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी है, वही पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद है।