पेटलावद: दीपावली के दूसरे दिन ग्राम रूपगढ़ में मनाया गया गाय गौहरी पर्व
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के दूसरे दिन आज शुक्रवार को शाम 4 बजे ग्राम रूपगढ़ में वर्षों पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए गाय गोहरी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जंहा एक दर्जन से अधिक मन्नतधारियों ने मन्नत उतारी। इस दोरान जमीन पर लेटे मन्नत धारियों पर से सैकड़ों गायों का झुंड गुजरा।