पेटलावद: ग्राम रामपुरिया में सर्पदंश से 20 वर्षीय युवती की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
आज दिनांक 2 नवंबर शाम 4 बजे पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरिया में एक 20 वर्षीय युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी अनुसार रामपुरिया में रहने वाली सोना भूरिया नामक 20 वर्षीय युवती को अपने ही घर पर सांप ने काट लिया, जिससे युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।