अमरिया: अमरिया थाना क्षेत्र में अवैध डीजल का खेल बेनकाब, 232 लीटर बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल
अमरिया तहसील के नगरिया कॉलोनी में प्रशासन ने अवैध डीजल भंडारण का बड़ा खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में एक गोदाम से 232 लीटर डीजल बरामद हुआ। गोदाम बंद मिलने पर टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां ड्रम, बाल्टी और कैन में डीजल रखा मिला, साथ ही मापने के उपकरण भी बरामद किए गए।