मानिकपुर: ई-रिक्शा ने रेहड़ी चालक को मारी जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल हुआ, CHC से रेफर
चित्रकूट। मानिकपुर-कर्वी मुख्य मार्ग स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में बुधवार शाम 6 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने रेहड़ी चालक चुन्नू साहू निवासी बरम बाबा रोड को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर टूटकर हड्डी बाहर निकल आई। राहगीरों ने चालक सद्दाम को पकड़कर घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।