तुरकौलिया: जयसिंहपुर बेलघटी में तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर शराब भठ्ठी ध्वस्त की, एक महिला तस्कर को शुक्रवार गिरफ्तार किया
जयसिंहपुर बेलघटी में तुरकौलिया पुलिस छापेमारी कर रख शराब भठ्ठी ध्वस्त करते हुए एक महिला तस्कर को शुक्रवार रात गिरफ्तार की है। शनिवार 8 बजे थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मुख्य तस्कर देवलाल दास पुलिस को देखतें ही फरार हो गया। दम्पत्ति अपने घर के अंदर शराब भठ्ठी चला रहे थे,जहां से शराब बनाने का उपकरण व शराब बरामद हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई।