तुरकौलिया: तुरकौलिया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, ₹10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट
तुरकौलिया बाजार पर दीपावली की रात गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। शुक्रवार करीब 12 बजे पीडित दुकानदार दिनेश कुमार द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराई गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम आग पर काबू पाई। आग लगने का कारण दुकान हुई शॉट सर्किट बताया जाता है। आग से मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान जला।