बांका: अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे को दी सलामी
Banka, Banka | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम राजकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, डीडीसी उपेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।