लखीसराय: दामोदरपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी लखीसराय के तत्वावधान में अपराह्न 12:30 बजे प्रोफेसर राजनंदन रेड क्रॉस भवन दामोदरपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.अध्यक्ष डॉ रामानुज सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कर रेड क्रॉस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई तथा मानव सेवा के लिए सम्मान दिए.