राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से मारपीट के आरोप पर बवाल, SP कार्यालय के बाहर धरना शुरू
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
राजसमंद के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत कीर के साथ मारपीट के आरोप को लेकर मामला गरमा गया है। हिम्मत कीर के साथ भाजपा प्रत्याशी के पुत्र के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है।
घटना के विरोध में देर रात आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हिम्मत कीर के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता राजसमंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में कांकरोली थाना अधिकारी सरोज बेरवा और डीएसपी नेत्रपाल सिंह को निलंबित करने की मांग पर अड गए।
धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाना अधिकारी सरोज बेरवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मामले को लेकर पुलिस जाता मौके पर मौजूद है।