जमुई:सड़क दुर्घटना में BMP जवान समेत दो घा^य^ल
जमुई- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर मटिया और केनुहट के बीच अवस्थित पुल के पास सड़क पर पेड़ गिरे होने की वजह से शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच भीषण ट^क्क^र हो गई। इस दु^र्घ^ट^ना में दोनों बाइक बुरी तरह क्ष^ति^ग्र^स्त हो गई। एक बाइक पर सवार बीएमपी जवान और दूसरे बाइक पर सवार एक व्यक्ति यानि कुल दो लोग बु^री तरह घा^य^ल हो गए। दु^र्घ^ट^ना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा दोनों घा^य^लों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बीएमपी जवान को स्वजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक लेकर चले गए। एक बाइक पर सवार घायल बीएमपी जवान की पहचान बांका जिले के पिपराडीह गांव निवासी शालिग्राम किस्कू के पुत्र विजय कुमार किस्कू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। #jamuinews #Crime #Exident #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026