अंजड़ पुलिस का 'ऑपरेशन हवालात'! सुने मकान में चोरी करने वाला शातिर अंतर-जिला चोर गिरफ्तार, 1,40,000 का माल और मोटरसाइकिल जब्त 👮♂️🚨 लॉ
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन में थाना अंजड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झोलपिपरी में 13 मई को हुए सुने मकान की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने धार जिले के निसरपुर निवासी आरोपी सोमनाथ कोली (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। 🧐📸
आरोपी के कब्जे से चांदी की चेन, मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित कुल 1,40,000 रुपये की सामग्री बरामद हुई है। थाना प्रभारी रेवाराम चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #AnjadPolice #ThiefArrested #BarwaniPolice