करगहर: भगवानपुर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, सड़क हादसे में मृत राम व्रत सिंह के परिजनों को सौंपा ₹4 लाख का मुआवजा चेक
दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी राम व्रत सिंह के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। बताया जाता है कि आज दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में भगवानपुर