निज़ामाबाद: दुर्वासा धाम के नए उत्तराधिकारी बने अंश महाराज, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक दुर्वासा धाम मंदिर परिसर में आज रविवार को दोपहर 2 बजे मंदिर कमेटी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई मौनी बाबा के उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 शुभम दास जी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान महंत अवध बिहारी दास जी के पुत्र अंश महाराज को दुर्वासा धाम का उत्तराधिकारी घोषित किया