गुलाना: बीमा राशि की मांग को लेकर गुलाना तहसील परिसर में किसान संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी
फसल बीमा राशि की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील गुलाना का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान तहसील परिसर में धरने पर बैठे रहे। जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में से केवल 10 गांवों के किसानों को नाममात्र करीब 200 रुपए बीमा राशि मिली है। किसान संघ ने उचित बीमा राशि की मांग क