गुलाना: अकोदिया में महाशिवरात्रि पर निकली भूतों की बारात, डीजे-ढोल पर झूमे श्रद्धालु, शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे
अकोदिया में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुई शिवभक्ति का क्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पूरे नगर में महादेव के जयकारे गूंजते रहे और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अकोदिया के झंडा चौक स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से शाम 6 बजे भूतों की बारात निकाली गई। इस बारात में डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ।