शिवपुरी नगर: हाथौद गांव में खेत पर दवाई डाल रहे युवक को ज़हरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाथौद गांव के रहने वाले रोहित आदिवासी पुत्र जयसिंह आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह धान के खेत में दवाई डाल रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।