बक्सर: जनगणना 2027: मकानों की धीमी गणना पर डीएम सख्त, बीडीओ चक्की से मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | May 7, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को ले बैठक हुई । मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की समीक्षा की गई । इसको लेकर आईपीआरडी के माध्यम से बुधवार को 7:30 बजे संध्या में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। कम मकानों की गणना शुरू होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।