बटियागढ़: बटियागढ़ में मां कर्मा देवी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, शोभायात्रा निकाली गई
मां कर्मा देवी जी जयंती पर आज बटियागढ़ में साहू वैश्य समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,साथ ही नगर में शोभायात्रा निकाली गई,स्थानीय साहू समाज धर्मशाला में मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए,साहू धर्मशाला में रंगोली आदि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया।