कोंडागांव: ग्राम पलना में पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: भुनेश्वर नाग, थाना प्रभारी विश्रामपुरी
कोंडागांव जिले की विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पलना में एक महिला पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए विश्रामपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर नाग ने आज मंगलवार दोपहर 1:30बजे बताया कि महिला पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी महिला का पति शंकर बांधे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।