कोंडागांव: जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम होंगे मुख्य अतिथि, विकासनगर स्टेडियम मैदान में तैयारियां पूरी
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन आज मंगलवार 5 नवंबर को शाम 6:00 बजे से विकासनगर स्टेडियम मैदान में होगा। वही इस समारोह में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान रायपुर के कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की...