कोंडागांव: अमित जनरल स्टोर के सामने अनियंत्रित होकर पलटी किराना सामान से भरी पिकअप, कोई हताहत नहीं
नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के अमित जनरल स्टोर के सामने सोमवार की रात करीब 12 बजे किराना सामान से भरी पिकप वाहन अनियंत्रित होकर रोड के बीचों बीच पलट गई। जिससे पिकप में भरा सामान रोड पर बिखर गया। जिसे थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।फरसगांव पुलिस की सहायता से पिकप और सामान को हटाया गया। इस हादसे में चालक परिचालक को कोई गम्भीर चोट नही आई है।