कोंडागांव: कोंडागांव प्रेस क्लब के पूर्व चौकीदार ने ग्राम कारसिंग में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच कर रही
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारसिंग में आज मंगलवार सुबह 6 बजे बाजार स्थल पर एक व्यक्ति की फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली में दी। मृतक की पहचान कुसमा नयापारा निवासी 40 वर्षीय दिनेश बंजारे के रूप में की गई है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार दिनेश बंजारे पिछले दो दिनों से घर से गायब था।