संपतचक: पुनपुन नदी के गहरे गड्ढे में डूबा किशोर, घंटों बाद मिला शव
पटना 10 सितंबर 2026 गौरीचक थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुनपुन नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. अलावलपुर जाने वाली सड़क के समीप रामगंज के पास हुए हादसे के बाद कई घंटे तक नदी में तलाशी अभियान चलता रहा. देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने गहरे पानी से किशोर का शव बाहर निकाला. मृतक की पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी इंद्र साहनी के पुत्र प्रिया