बडोनी: अज्ञात कारणों के चलते ग्राम चिरुला से 03 माह की बच्ची के साथ महिला हुई लापता, चिरुला पुलिस ने की गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | Sep 2, 2024 ग्राम चिरुला से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपनी बच्ची के साथ अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के पति ने चिरुला थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित अंकेश भतीजी जोकी की पत्नी अपनी 03 माह की बच्ची के साथ लापता हो गई। जिसको परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।