बक्सर: सिविल लाइन मोहल्ले में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल और दवा दुकान पर छापेमारी, एक्सपायरी दवा बरामद
Buxar, Buxar | Jan 7, 2026 सिविल लाइंस मोहल्ले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना निबंधन संचालित अस्पताल और दवा दुकान पर एक साथ छापेमारी कर दोनों परिसरों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान दवा दुकान में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, वहीं अस्पताल का संचालन बिना निबंधन के किया जा रहा था। प्रशासन ने पूरे मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।