बिछिया: अंजनिया के जगन्नाथर बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला, चालक को मामूली चोटें आईं
आज 14 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अंजनिया चौकी क्षेत्र के जगन्नाथर बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बिछिया से मंडला की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक का इलाज अंजनिया अस्पताल में जारी है l