"खनिज विभाग की अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर कार्यवाही"
अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही प्रतापपुरा में 3 वाहन हाइवा जप्त
--
जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के सख्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग की टीम ने आज दिनांक 28-06-2026 को रात में प्रतापपुरा में अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जिला खनिज अधिकारी डॉ अजय मिश्रा के निर्देशन मे खनिज निरीक्षक किशन त्रिपाठी प्रभारी खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार तथा उपस्थित बल में हनीफ, देवानंद एवं शिवम शुक्ला के द्वारा प्रतापपुरा में जांच के समय 3 वाहन हाइवा खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए उक्त 2 वाहनों को जप्त कर चौकी नाराई की अभिरक्षा में रखा गया एवं चौकी में जगह न होने के कारण 1 हाइवा (22 चक्का) जय हनुमान क्रेशर पर सुपुर्द की गई।
"जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर महोदया के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
#JansamparkMP #niwari
9 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026