Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image

"दो बूंद जिंदगी की" राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ -- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान–2026 के प्रथम दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पृथ्वीपुर में पोलियो बूथ का शुभारंभ डॉ. गजेंद्र कुमार निरंजन द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. गजेंद्र कुमार निरंजन ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर आएं तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, जबकि आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि "हर बच्चा, हर बार – पोलियो की दो बूंद" का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #राष्ट्रीय_पल्स_पोलियो_अभियान #JansamparkMP #niwari

4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

MORE NEWS

सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी पर 'अग्नि क्लासेस' सील

एसडीएम ने निजी कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री अशोक कुमार सेन ने आज निवाड़ी में संचालित निजी कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करते हुए अग्नि क्लासेस निजी कोचिंग सेंटर संचालित की जा रही थी। 

शहर में कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के तहत सुरक्षा मापदंड पूरे न करने (अग्निशमन व अन्य आपातकालीन पुख्ता इंतजाम न होने) के कारण एसडीएम द्वारा अग्नि क्लासेस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संस्थान को पूर्व में सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, जिनकी अनदेखी करने पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रशासन का संदेश: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कोचिंग संस्थान और व्यावसायिक केंद्र शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari

सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी पर 'अग्नि क्लासेस' सील एसडीएम ने निजी कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (SDM) श्री अशोक कुमार सेन ने आज निवाड़ी में संचालित निजी कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करते हुए अग्नि क्लासेस निजी कोचिंग सेंटर संचालित की जा रही थी। शहर में कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के तहत सुरक्षा मापदंड पूरे न करने (अग्निशमन व अन्य आपातकालीन पुख्ता इंतजाम न होने) के कारण एसडीएम द्वारा अग्नि क्लासेस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संस्थान को पूर्व में सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, जिनकी अनदेखी करने पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन का संदेश: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कोचिंग संस्थान और व्यावसायिक केंद्र शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों : एसडीएम सुश्री जैन
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री मनीषा जैन एवं तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा ने निजी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। परिसर में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं तथा संस्थान के संचालक, प्रबंधक एवं प्रत्येक कक्षा के कम से कम पांच विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट गेट) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान संचालकों को बताया गया कि लाइब्रेरी का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के लाइब्रेरी का संचालन स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

#DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari

प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों : एसडीएम सुश्री जैन -- एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री मनीषा जैन एवं तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा ने निजी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। परिसर में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं तथा संस्थान के संचालक, प्रबंधक एवं प्रत्येक कक्षा के कम से कम पांच विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट गेट) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान संचालकों को बताया गया कि लाइब्रेरी का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के लाइब्रेरी का संचालन स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। #DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

ग्राम पंचायत हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा  शिविर आयोजित 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक  27/06/2026 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेगुवां के ग्राम हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा  शिविर लगाया गया। 

आयुर्वेद शिविर में 57 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं औषधि प्रदान की गई। शिविर  में स्त्रीरोग, वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, अर्श रोग, कास रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया एवं बीपी, शुगर की जांच की गई।

आहार बिहार और वर्षा ऋतु में होने वाले रोगो के बचाव के उपाय बताये एवं योग करने की सलाह दी गई और स्वस्थ्य रहने हेतु जागरूक किया गया।

शिविर में डॉ मुकेश कुमार अहिरवार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कम्पाउण्डर श्री अनिल कुमार चतुर्वेदी का सहयोग रहा।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

ग्राम पंचायत हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/06/2026 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेगुवां के ग्राम हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयुर्वेद शिविर में 57 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं औषधि प्रदान की गई। शिविर में स्त्रीरोग, वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, अर्श रोग, कास रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया एवं बीपी, शुगर की जांच की गई। आहार बिहार और वर्षा ऋतु में होने वाले रोगो के बचाव के उपाय बताये एवं योग करने की सलाह दी गई और स्वस्थ्य रहने हेतु जागरूक किया गया। शिविर में डॉ मुकेश कुमार अहिरवार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कम्पाउण्डर श्री अनिल कुमार चतुर्वेदी का सहयोग रहा। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

जेराखास में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित 

आयुर्वेद शिविर में 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की गई
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय जेराखास के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुंडी जेराखास मे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

आयुर्वेद शिविर में डॉ. अरविन्द कुमार साहू द्वारा 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण किया गया। इस शिविर में वातरोग, संधिवात, उदर, कास, प्रतिशयाय , रक्ताल्पता,सिरोरोग , कृमि रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरण किया गया साथ ही बी.पी. की जांच भी की गई। आहार बिहार और ग्रीष्मकालीन एवं वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे जानकारी दी गई एवं कुपोषण को कैसे दूर कर सकते है इसके बारे मे जानकारी दी गई। 

शिविर में डॉक्टर अरविंद कुमार साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, श्री प्रभुदयाल चढ़ार(कंपाउंडर ), श्री सुभाष बाबू अहिरवार( कंपाउंडर), स्कूल स्टॉफ शीलू नायक ,उमा भारती उपस्थित रही।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

जेराखास में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित आयुर्वेद शिविर में 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की गई -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय जेराखास के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुंडी जेराखास मे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयुर्वेद शिविर में डॉ. अरविन्द कुमार साहू द्वारा 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण किया गया। इस शिविर में वातरोग, संधिवात, उदर, कास, प्रतिशयाय , रक्ताल्पता,सिरोरोग , कृमि रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरण किया गया साथ ही बी.पी. की जांच भी की गई। आहार बिहार और ग्रीष्मकालीन एवं वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे जानकारी दी गई एवं कुपोषण को कैसे दूर कर सकते है इसके बारे मे जानकारी दी गई। शिविर में डॉक्टर अरविंद कुमार साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, श्री प्रभुदयाल चढ़ार(कंपाउंडर ), श्री सुभाष बाबू अहिरवार( कंपाउंडर), स्कूल स्टॉफ शीलू नायक ,उमा भारती उपस्थित रही। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026