प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों : एसडीएम सुश्री जैन
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री मनीषा जैन एवं तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा ने निजी कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। परिसर में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं तथा संस्थान के संचालक, प्रबंधक एवं प्रत्येक कक्षा के कम से कम पांच विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट गेट) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान संचालकों को बताया गया कि लाइब्रेरी का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के लाइब्रेरी का संचालन स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
#DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari
5 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026