चाईबासा: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की वाहन कोषांग की समीक्षा बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी की उपस्थिति में वाहन कोषांग की समीक्षा की गई। पोर्टल की समीक्षा के उपरांत जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जितने भी वाहन का रिक्विजिशन किया जा रहा है, उसका पोर्टल मे एंट्री सुनिश्चित करेंगे।