महुलसाई के होटल में गर्म तेल शरीर पर गिर जाने से 3 वर्षीय बच्चा जनक हेसा का झुलस गया है । घटना के समय यह बच्चा होटल में दौड़ते हुए आया और गर्म तेल की कढ़ाही को हाथ मार कर उलट कर गिरा दिया । उसे जल्दबाजी में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मरहम पट्टी कर बच्चो के स्पेशल केयर यूनिट पीकू वार्ड में दाखिल किया गया है ।