डुमरा: सीतामढ़ी के नए डीएम तनय सुल्तानिया ने पदभार संभाला, कहा- आधारभूत संरचना मजबूत करना प्राथमिकता
सीतामढ़ी: जिले के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी।