शा0 नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम् द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, बांटी शैक्षणिक सामग्री
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम् की ओर से मालाखेड़ी स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर, कटर, बिस्किट एवं केले वितरित किए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी एवं एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. संतोष अहिरवार, डॉ. सुनील दिवाकर तथा राजीव द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के पूर्व छात्र, संस्कार भारती के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर सुयश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुयश मिश्रा ने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्र किसी भी बच्चे के जीवन के शुरुआती विकास और मजबूत नींव तैयार करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण मिलना उनके स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है। इसके लिए परिवार और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और सहयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘आँगन मिलन सेवा’ जैसे प्रयास बच्चों तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुँचाने के साथ समाज को बाल विकास के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी हैं।
आँगनबाड़ी केंद्र प्रभारी श्रीमती किरण दिसोरिया की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम ने जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh