बड़वारा: बड़वारा क्षेत्र में NH-43 पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा जानलेवा, जिम्मेदार बेखबर
Badwara, Katni | Aug 10, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आवारा मवेशियों का जमघट वाहन चालकों के लिए काल साबित हो रहा है। हाईवे के बीचों-बीच और किनारों पर दिन-रात डेरा जमाए बैठे मवेशी लगातार भीषण सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अमला इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।