गोरखपुर: स्मार्ट सिटी के तहत नगर आयुक्त ने नगर निगम लाइब्रेरी और टाउन हॉल के जीर्णद्वार के लिए किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी की लिस्ट में गोरखपुर को भी जोड़ दिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों को विकास के विभिन्न काम करने हैं। इसी के तहत नगर निगम, नगर निगम के अंदर मौजूद पुरानी लाइब्रेरी को एक बार फिर से व्यवस्थित करने की तैयारी में जुट गया है। वही टाउन हॉल को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश जारी किए।