गोरखपुर: विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन खिलखिलाहट के जरिए 81 सुपोषित बच्चों के भागीदारों को किया सम्मानित
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के दिशा निर्देशन में पिछले वर्ष शुरू किए गये नवाचार ‘‘मिशन खिलखिलाहट’’ के जरिये 81 बच्चे सुपोषित हो गये हैं। इस नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के भागीदारों का अभिमुखीकरण विकास भवन सभागार में बुधवार को किया गया। 81 बच्चों को सुपोषित करने वाले विभागों के भागीदारों को सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।