गोरखपुर: मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज ने दो चेन स्नेचर को हुवी पार्क के पास से किया गिरफ्तार
मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज शुभम श्रीवास्तव ने बीते दिनों कैंट थाना क्षेत्र की इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक महिला का चेन लूट कर फरार होने वाले दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम देव कुमार उर्फ नाटिलिटी और सोनू डोम उर्फ बंसी डोम है।