गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने हत्या के प्रयास के 3 आरोपियों को चक्सा हुसैन से किया गिरफ्तार
10 सितंबर को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सीएसए हुसैन निवासी अरमान अंसारी मोहम्मद वकार अहमद और मुमताज अहमद ने उनके घर में घुसकर उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से गला दबाने की कोशिश की इस मामले में पुलिस ने आज हत्या के प्रयास के इल्जाम में इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।