प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव से तीन बच्चों की मां अपने एक बच्चे के साथ प्रेमी के साथ फरार हुई
रोजी-रोटी के सिलसिले पत्नी को घर पर छोड़ पति विदेश में रहा तो पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध हो गया। अपने दो बच्चों को घर छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ एक बच्चा लेकर प्रेमी के साथ विवाहिता फरार हो गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहता है।