जमुई: फेसबुक से हुआ प्यार, दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, फिर कई होटलों में बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता ने SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंगेर इलाके की पीड़िता ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल मुंगेर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर अलग- अलग होटलों में बुलाकर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।