शाहजहांपुर: आँगन में खेल रहे बच्चे पर बरसे बर्तन, महिला से मारपीट—सदर बाजार पुलिस ने दंपती के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शाहजहाँपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला किसान गली में आँगन में खेल रहे बच्चे पर ऊपर की मंजिल से अचानक बर्तन, भगोना और कुकर फेंकने का मामला सामने आया है। प्रार्थिनी पुष्पा पत्नी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की शाम उसका बच्चा घर के आँगन में खेल रहा था, तभी ऊपर रहने वाली रेखा पत्नी राजेश ने उस पर बर्तन फेंकने शुरू कर दिए।