शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
दरअसल थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव की रहने वाली रोशनी की शादी लगभग छह साल पहले थाना रोजा क्षेत्र के जमुका निवासी सुरेंद्र से हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा कार्तिक भी है। शुक्रवार रात रोशनी का शव घर में फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरियाणा में रह रहे मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी।